अब हरियाणा सिविल सेवा के कैडर होंगे 300

By: May 14th, 2017 12:02 am

पंचकूला — हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने कहा कि लोकतंत्र में समाज का भरोसा जितना सिविल सेवा के अधिकारियों के लिए जरूरी होता है। सरकार की नीति एवं कार्यक्रमों को निचले स्तर पर क्रियान्वित करने की जिम्मेदारी वास्तव में अधिकारियों की ही होती है। उन्होंने हरियाणा सिविल सेवा के कैडर को 212 से बढ़ाकर 300 करने की घोषणा की। इसके अलावा हरियाणा सिविल सेवा के अधिकारियों को घर में सेवादार की सुविधा उपलब्ध करवाने पर भी सरकार गंभीरता से विचार कर रही है। मुख्यमंत्री शनिवार को एमडीसी जिम खानाक्लब में आयोजित हरियाणा सिविल सेवा अधिकारी एसोसिएशन की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने एसोसिएशन के प्रतीक चिन्ह सत्य, निष्ठा, उत्कृष्टता व प्रतिष्ठा का विमोचन भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव आरके खुल्लर, कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग की विशेष सचिव नीरजा शेखर, पुलिस आयुक्त डा. आरसी मिश्रा, पंचकूला उपायुक्त गौरी पराशर जोशी, डीसीपी अशोक कुमार के अलावा हरियाणा सिविल सेवा एसोसिएशन के सेवानिवृत्त एवं सेवारत अधिकारी भी उपस्थित रहे।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं? निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App