आग-शराब से तपा ऊना

By: May 8th, 2017 12:05 am

हंबोली में 30 कनाल पर गेहूं राख

ऊना —  ऊना में पिछले हफ्ते आग ने खूब ताडंव मचाया। आग की घटनाओं में लाखों रुपए की संपत्ति आग की भेंट चढ़ गई। आग की इन घटनाओं में ज्यादात्तर किसानों को नुकसान हुआ है। कहीं पर गेहूं की फसल जलकर राख हो गई, कहीं पर तूड़ी जल गई। इसके अलावा जंगलों में हुई आग की घटनाओं में पेड़-पौधे जल गए। लाखों की वन संपदा को भी नुकसान हुआ है। डेरा बाबा रुद्रानंद आश्रम में आग की घटना में करीब साठ हजार रुपए का नुकसान हुआ। बौल जंगल में आग ने कहर बरपाया। अंब क्षेत्र की हंबोली पंचायत में 30 कनाल भूमि में गेहूं आग की भेंट चढ़ गई। चतेहड़ जंगल, अपर बधमाना जंगल के आग की घटना हुई। बंगाणा में चार परिवारों की तूड़ी जलकर राख हो गई।

कुठारबीत को मिली पीएचसी

उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कुठारबीत में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभ किया। वित्तायोग के अध्यक्ष एवं चिंतपूर्णी के विधायक कुलदीप कुमार ने पीडि़त लोगों को राहत राशि के चेक वितरित किए। मवाकोहलां में अग्निकांड पीडि़तों को सामाजिक संस्थाओं ने की मदद।.

महिलाओं ने सील किया ठेका

इस सप्ताह लोगों को प्रचंड गर्मी का सामना करना पड़ा। आगामी दिनों में भी भयंकर गर्मी पड़ने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि गत सप्ताह हल्की बारिश होने के चलते तापमान में कुछ कमी आई थी, लेकिन एक बार फिर लोगों को प्रचंड गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। प्र्रसिद्ध शक्तिपीठ चिंतपूर्णी में दर्शनों के लिए बैकडोर एंट्री पर जमकर हंगामा हुआ। बैकडोर एंट्री से दर्शन करने वाले लोगों को लेकर कई भक्तों ने आपत्ति जताई। मैहतपुर-बसदेहड़ा में महिलाओं ने शराब के ठेके को सील किया। नशे के खिलाफ महिलाओं ने आवाज बुलंद की। चिंतपूर्णी क्षेत्र के पध्यालि में भी लोगों ने ठेके का विरोध किया। लोगों ने ठेका बंद नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

सांसद अनुराग ठाकुर ने कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस सरकार पर जमकर प्रहार किए। इसके अलावा ऊना में कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता विधायक राजीव विंदल ने सरकार पर आरोप लगाए।

ओवरलोडिंग पर सात निजी स्कूल बसों के चालान

मैहतपुर में ओवरलोडिंग करने पर निजी स्कूल बसों के खिलाफ कार्रवाई। सात स्कूलों की बसों के चालान किए। जेएनबी पेखूबेला में दो दिवसीय खेलों का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कई खिलाडि़यों ने दमखम दिखाया। वहीं, क्रिकेट खिलाडि़यों ने भी जीत के पसीना बहाया। इंदिरा स्टेडियम ऊना और संतोषगढ़ मैदान में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाडि़यों ने कड़ी मेहनत की। बस-बाइक भिड़ीं, युवक जख्मी। अंब में युवती ने जहर निगला।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं? निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App