ईवीएम विवाद पर महागठबंधन में अलग-अलग मत

By: May 14th, 2017 12:02 am

पटना — ईवीएम विवाद को लेकर बिहार में महागठबंधन की गांठ ढीली होती नजर आ रही है। ईवीएम विवाद पर महागठबंधन के दो प्रमुख दल राष्ट्रीय जनता दल और जनता दल यूनाइटेड के अलग-अलग मत हैं। एक तरफ जदयू का मानना है कि समय के साथ विकास की बढ़ना चाहिए, इसलिए हम बैलेट पेपर से चुनाव का समर्थन नहीं करते हैं। दूसरी तरफ लालू यादव की पार्टी राजद बैलेट पेपर से चुनाव के समर्थन में है। जदयू का कहना है कि बैलेट पेपर से भी चुनाव विवादों में रहा है। बैलेट पेपर से चुनाव में ताकत के बल पर वोटिंग होती है। जबरदस्ती बैलेट पेपर छापे जाते हैं। भारतीय राजनीतिक इतिहास में इसके कई उदाहरण हैं। ईवीएम विवाद पर जदयू नेता केसी त्यागी ने कहा कि अगर ईवीएम मशीन में गड़बड़ी होती तो बिहार में महागठबंधन की जीत नहीं होती। उन्होंने 2017 विधानसभा चुनाव में ईवीएम में गड़बड़ी के आरोपों को भी सिरे से खारिज किया। उन्होंने कहा कि जिनकी हार हुई है उन्हें अपनी हार को स्वीकार करना चाहिए। जनता ने उन्हें वोट नहीं किया यह समझने की जरूरत है। ईवीएम विवाद को लेकर चुनाव आयोग ने शुक्रवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई थी।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं? निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App