उत्कृष्ट लागत प्रबंधन पर 14वें राष्ट्रीय पुरस्कार
नई दिल्ली — भारतीय लागत लेखाकार संस्थान कारपोरेट क्षेत्र में लागत प्रबंधन संस्कृति विकसित करने के लिए लगातार बड़े प्रयास कर रहा है। इस संस्थान का उद्देश्य दीर्घकालिक आर्थिक विकास के लिए लागत प्रतियोगिता को बढ़ावा देना है, ताकि कम से कम लागत में टिकाऊ विकास हो सके। भारतीय विमानपतन प्राधिकरण के सदस्य (वित्त) व 14वें उत्कृष्ट लागत प्रबंधन पुरस्कार -2016 की छंटनी समिति के अध्यक्ष एस सुरेश ने कहा कि भारतीय उद्योगों की राष्ट्रीय पुरस्कारों में बढ़ती भागीदारी बताती है कि लागत प्रबंधन व लागत प्रतियोगिता के प्रति उसके प्रयास सफल हो रहे है। भारतीय लागत लेखाकार संस्थान के अध्यक्ष मानस कुमार ठाकुर ने कहा कि यह पुरस्कार समारोह 2003 में शुरू किए गए थे, जिसका उद्देश्य गुणात्मक लागत प्रबंधन को बढ़ावा देना था। साथ ही कारपोरेट सेक्टर को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पहचान भी दिलाना था। ज्यूरी का एक प्रतिष्ठित पैनल हर साल पुरस्कार विजेता तय करता है। एस सुरेश व मानस कुमार ठाकुर ने निर्माण से लेकर सेवा सभी क्षेत्रों से आग्रह किया कि वह इन पुरस्कारों का हिस्सा बने।
विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं? निःशुल्क रजिस्टर करें !
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App