ऊहल को रेस्ट हाउस टौणीदेवी को क्वार्टर

By: May 12th, 2017 12:05 am

सुजानपुर  —  प्रदेश मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने गुरुवार को सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के उद्घाटनों-शिलान्यासों की झड़ी लगा दी। मुख्यमंत्री ने सुजानपुर विस क्षेत्र के दायरे में आने वाले स्वास्थ्य केंद्र टौणीदेवी में चिकित्सकों की आवासीय कालोनी का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने इसके बाद पंचायत ऊहल में बनने वाले विश्रामगृह का नींव पत्थर रखा। इसके बाद मुख्यमंत्री ने इसी विस क्षेत्र की पंचायत चौरी में नवनिर्मित पीएचसी का उद्घाटन कर क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं दीं। इसके बाद मुख्यमंत्री ने दोपहर का भोजन करने के उपरांत चमैणा पंचायत में बनने वाले खेल मैदान का नींव पत्थर रखा। इसके बाद मुख्यमंत्री सुजानपुर में पहुंचे जहां पर मुख्यमंत्री ने सिविल अस्पताल सुजानपुर के स्टाफ क्वार्टर बनने वाले भवन का नींव पत्थर रखा।  इससे पहले यहां इस क्षेत्र में पहुंचने पर राजेंद्र राणा व समर्थकों ने मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा, ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारियों ने भी मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा, ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारियों ने भी मुख्यमंत्री का स्वागत किया। अपने निर्धारित दौरे पर निकले मुख्यमंत्री हर जगह करीब एक-एक घंटा देरी से पहुंचे, लेकिन उसके बावजूद लोगों ने मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं? निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App