कसौली गुरुद्वारा में शबद-कीर्तन

By: May 8th, 2017 12:05 am

कसौली  —  कसौली गुरुद्वारा साहिब में श्रीगुरु गोबिंद सिंह जी के 350वें प्रकाश पर्व को लेकर दो दिवसीय विशाल समागम का आयोजन किया गया। बाइट दिन प्रातः श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा साहिब कसौली में सहज पाठ साहिब के भोग डाले गए व  सायं विशाल कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया।  कीर्तन दरबार में स्थानीय रागी जत्थों सहित पंथ के महान कीर्तनी भाई बद्री सिंह शिमला वाले, भाई निरंजन सिंह डुमैहर वाले, भाई गुरदर्शन सिंह हजूरी रागी जत्था कसौली वाले गुरबाणी गायन कर कथा बखान किया। इसी कड़ी में रविवार को प्रातः विशाल नगर कीर्तन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया तथा पाँच प्यारों की अगवाई में गुरुद्वारा साहिब कसौली गुरुद्वारा साहिब से आरंभ हुआ। नगर कीर्तन में सभी धर्मों के लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग। नगर कीर्तन में गतका पार्टी ने अपने जौहर के जरिए लोगों को जहां अपनी ओर आकर्षित किया, वहीं ढाडी जत्थों, कीर्तन जत्थों व स्थानीय रागियों ने शबद कीर्तन गायन कर नगर कीर्तन की शोभा बढ़ाई। इस अवसर पर संगत द्वारा जगह-जगह भंडारों का भी आयोजन किया गया। नगर कीर्तन कसौली, गढ़खल , सनावर ,धर्मपुर, डगशाई ,कुमारहट्टी, बड़ोग, देहूंघाट से होता हुआ सायं गुरुद्वारा सिंह सभा सपरून में पहुंचा। जगह-जगह नगर-कीर्तन का स्वागत पुष्प वर्षा से किया गया। उन्होंने बताया कि सिख पंथ के दसवें गुरु गुरु गोबिंद ने हमें ऊंच-नीच, जात-पात की भावना से ऊपर उठकर मिलजुल कर रहना सिखाया है। उन्होंने कहा कि गुरसाहिब ने जिस तरह अपना परिवार व् बच्चों को देश व् धर्म की रक्षा के लिए बलिदान कर दिया था, उसी तरह हमें भी देश की खातिर सब कुछ न्योछावर करने के लिए तत्पर रहना चाहिए और गुरु साहिब के बताए रास्ते पर चलना चाहिए। इस अवसर पर हज़ारों लोगों ने गुरुद्वारे का प्रसाद ग्रहण किया।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं? निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App