कामधेनु गोशाला उत्तर भारत में सर्वश्रेष्ठ

By: May 31st, 2017 12:01 am

कांगड़ा— कामधेनु गोशाला को उत्तर भारत की सर्वश्रेष्ठ गोशाला घोषित किया गया है। पहली जून को दिल्ली में कृषि मंत्री भारत सरकार यह सम्मान कामधेनु गोशाला को प्रदान करने जा रहे हैं। यह जानकारी दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के प्रदेश प्रभारी स्वामी हरीशानंद ने दी। उन्होंने बताया कि गुरुदेव श्री आशुतोष जी महाराज की कृपा से कामधेनु गोशाला को उत्तर भारत में अव्वल आंका गया है। लिहाजा कृषि मंत्रालय ने इस गोशाला को उत्तर भारत की प्रथम गोशाला घोषित किया है। हाल ही में कांगड़ा नगर परिषद मैदान में आयोजित भागवत कथा कामधेनु गोशाला को समर्पित थी। इस कथा के दौरान कामधेनु गोशाला के बारे में लोगों को बताया गया तो वे आश्चर्यचकित रह गए। दरअसर नूरमहल स्थित इस गोशाला में जो सही मायने में गउओं की सेवा की जा रही है वे अपने आप में एक मिसाल है। स्वामी शशि शेखरानंद ने बताया कि नस्ल सुधार एवं गाय को पुनः समाज में लोगों के मध्य सम्मानित स्थान दिलवाने हेतु किए जा रहे प्रयास के लिए यह सम्मान  सरकार द्वारा दिया जा रहा है।  कामधेनु गोशाला नूरमहल (पंजाब) में नवीन तकनीक ईटीटी से उत्तम नस्ल की साहीवाल गो नंदिनी से चार बछड़े-बछडि़यों का जन्म हुआ। पंजाब के इतिहास में यह पहली बार हुआ। इस नस्ल की गउओंं को बढ़ावा देने का संस्थान का यह प्रयास मील का पत्थर साबित हुआ है।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं? निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App