कीटनाशकों-रासायनिक खादों से दूर रहें किसान

By: May 22nd, 2017 12:01 am

नेरचौक  – प्रदेश में मिनी पंजाब के नाम से मशहूर बल्ह घाटी में राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने किसानों को जैविक और जीरो बजट प्राकृतिक खेती के लिए खतरनाक रासायनिक खादों और कीटनाशक दवाइयों को खेतों से दूर रखने के सलाह दी। चौधरी सरवण कुमार कृषि विश्वविद्यालय, कृषि विज्ञान केंद्र मंडी और यूथ फॉर सस्टेनेबल डिवेलपमेंट संस्था द्वारा भंगरोटू में किसानों के लिए आयोजित जैविक व परंपरागत कृषि फसल संगोष्ठी में राज्यपाल ने किसानों को जैविक खेती के टिप्स देते हुए जल संरक्षण का भी महत्त्व बताया। राज्यपाल ने बताया कि जल संरक्षण अभियान के तहत अब खड्डों में चैक डैम बनाए जाएंगे और तालाबों के माध्यम से खेतों तक पानी पहुंचाया जाएगा। राज्यपाल ने यहां कृषि से संबधित प्रर्दशनियों का अवलोकन भी किया। इस मौके पर चौधरी सरवण कुमार कृषि विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रो. अशोक बाजपेयी, यूथ फॉर सस्टेनेबल डिवेलपमेंट संस्था के कार्यकारी निदेशक बिहारी लाल शर्मा, संयोजक गोबिंद ठाकुर और बल्ह के एसडीएम डा. संजीव धीमान आदि भी मौजूद थे। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने किसानों को देशी गाय पालने की सलाह दी।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं? निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App