गांधी ने सुभाष मैदान से ललकारे थे अंग्रेज

By: May 8th, 2017 12:08 am

newsशिमला  – नगर निगम शिमला का रुल्दूभट्टा वार्ड आजादी के आंदोलन के इतिहास को समेटे हुए है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने इसी वार्ड के सुभाष ग्राउंड में जनसभा को संबोधित कर आजादी के लिए संगठित किया था। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सन 1921 में शिमला आए थे।  शिमला में उनका यह पहला दौरा था। इसके अलावा रूल्दूभट्टा वार्ड में कई राजनीतिक व फिल्मी हस्तियां पहुंच चुकी हैं। रुल्दूभट्टा वार्ड में ही एशिया का एक मात्र प्राकृतिक आइस स्केटिंग रिंक स्थापित है। जहां आज भी स्केटिंग के लिए स्केटिंग के लिए प्राकृतिक रूप से ही स्केटिंग की जाती है। इस आइस स्केटिंग रिंक मैदान में कई बड़ी राजनीतिक व महान हस्तियां शिरकत कर चुकी है। राजनीतिक हस्तियों में इंदिरा गांधी, राहुल गांधी, संजय गांधी और मार्शल टिटो और फिल्मी हस्तियों में राजकुमार, मनोज कुमार, शम्मी कपूर, विनोद खन्ना, आशा पारिक और रजिता इस मैदान में पहुंच कर बड़े आयोजनों में शिरकत कर चुके हैं। नगर निगम शिमला का रूल्दूभट्टा वार्ड शहर के साथ सटा हुआ है, जिसके चलते इस वार्ड में आजादी का भार बढ़ गया है। आजादी के आंदोलन से पूर्व जिस सुभाष ग्राउंड में बड़ी-बड़ी जन सभाएं आयोजित की गई थी। आज वह ग्राउंड झुग्गी-झोपडि़यों में बदल गया है। हालांकि बदले समय के साथ वार्ड में विकास हुआ है। मगर अभी भी वार्ड में जनता को कई मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं है।

राजनीति में भी वार्ड का अहम योगदान

रूल्दूभट्टा वार्ड का नगर निगम राजनीति में भी अहम योगदान रहता है। इस वार्ड में पूर्व में कई मर्तबा पार्टियों का राजनीतिक गणित बिगड़ा है। जानकारी के तहत पूर्व में इस वार्ड में भाजपा समर्थित पार्षदों का दबदबा रहा है।

1920 में शुरू हुई थी स्केटिंग

रूल्दूभट्टा के आइस स्केटिंग मैदान में सन 1920 से आइस स्केटिंग शुरू हुई थी। इस मैदान में बड़ी फिल्मी व राजजीतिक हस्तियां स्केटिंग कर चुकी है। अब यह स्केटिंग मैदान अंतरराष्ट्रीय आइस स्केटिंग मैदान की श्रेणी में भी शामिल हो चुका है।

सात हजार लोग रहते हैं वार्ड में

रूल्दूभट्टा वार्ड में सात हजार के करीब लोग रहते हैं, जिसमें पांच हजार के करीब वोटर हैं। यह वार्ड निगम के बड़े वार्डों में शुमार रहता है।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं? निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App