गैंगरेप पीडि़ता को मिले न्याय

By: May 15th, 2017 12:02 am

सोनीपत में वारदात के खिलाफ महिला कांग्रेस ने खोला मोर्चा

अंबाला – हरियाणा के सोनीपत जिले में जिस तरह से 19 वर्षीय युवती का पहले अपहरण व फिर गैंग रेप के बाद निर्ममता से हत्या की गई, वह बेहद शर्मनाक है। इस पर सरकार को नींद से जगाने के लिए महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा ओझा, प्रभारी नीतु वर्मा व प्रदेश महिला अध्यक्ष सुमित्रा चौहान के नेतृत्व में महिला कांग्रेस की टीम पहले सोनीपत में पीडि़त लड़की के परिजनों से मिली तथा उसके बाद पीडि़ता को न्याय दिलवाने हेतु मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया व ज्ञापन सौंपा। हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की सीनियर उपाध्यक्ष एवम प्रदेश प्रवक्ता चित्रा सरवारा के नेतृत्व में सैंकड़ों की संख्या में महिलाओं ने चंडीगढ़ की तरफ  कूच किया। चित्रा सरवारा के नेतृत्व में मुख्य रूप से अंबाला में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी तथा हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस  रोहतक दुष्कर्म की कड़ी भर्त्सना करते हुए दोषियों के खिलाफ  कड़ी कार्रवाई की मांग करती है। प्रदेश में जिस तरह से आए दिन महिलाओं के खिलाफ  इस तरह के अपराध बढ़ते जा रहे हैं और प्रदेश सरकार सो रही है। प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति दिनों दिन बिगड़ती जा रही है और पूरी तरह जंगलराज का माहौल है। आम जनता विशेष रूप से महिलाओं व व्यापारियों में असुरक्षा का वातावरण है। एक तरफ  बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की बातें, दूसरी तरफ  निरंतर होती गैंग रेप की दुर्घटनाएं। ऐसी दरिंदगी हरियाणा की भाजपा सरकार की कानून व्यवस्था की कोताही का परिणाम है।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं? निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App