घाटी में देशद्रोहियों को पनाह दे रहे पीएम मोदी

By: May 28th, 2017 12:02 am

सहारनपुर— प्रशासन के रोकने के बावजूद यूपी के हिंसा प्रभावित जिला सहारनपुर पहुंचे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कश्मीर की अशांति का जिक्र करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी जम्मू-कश्मीर में देशद्रोहियों को जगह दे रहे हैं। राहुल ने कहा कि कांग्रेस ने कश्मीर में शांति लाने के लिए दस साल तक काम किया। राहुल गांधी को पुलिस ने रास्ते में ही रोक लिया, इसलिए एक ढाबे पर बैठकर उन्होंने मीडिया को संबोधित किया। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि देश का हर ऐसा इनसान जो शक्तिशाली नहीं है वह डरा हुआ है और यह देश चलाने का तरीका नहीं है। आज के हिंदोस्तान में गरीब, कमजोर के लिए जगह नहीं है। दलितों को दबाया जा रहा है, यह पूरे हिंदोस्तान में हो रहा है। राहुल ने कांग्रेस शासन की याद दिलाते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर जल रहा है, हम शांति लाए थे। जो देशद्रोही हैं उनको नरेंद्र मोदी जी जम्मू-कश्मीर में जगह दे रहे हैं। उधर, यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव को भी सहारनपुर जाने की इजाजत नहीं मिली है। पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को सहारनपुर के शब्बीरपुर गांव जाने से रोकने की पूरी कोशिश की गई। वह गांव तो नहीं पहुंचे, प्रशासन ने उन्हें हरियाणा बार्डर पर यमुना पुल पर ही रोक दिया गया।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं? निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App