तांदी संगम कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा

By: May 21st, 2017 12:05 am

कुल्लू – शनिवार को लाहुल पहुंचने पर यहां डा. चद्रमोहन परशीरा का स्थानीय लोगों ने कोकसर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया। कोकसर पंचायत की महिला मंडलों सहित लाहुल से सैकड़ों लोग स्वागत के लिए  उमड़े।  डा. चंद्रमोहन परशीरा अब किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है। संगम पर्व की तैयारी और उसके बाद राजनीति में पदापर्ण करने लोगों के नब्ज टटोलने आए परशीरा का  वर्ष 2017 का पहला दौरा है। परशीरा के कोकसर  पहुंचने पर पारंपरिक खत्तक और कलछोर निकालकर कोकसर और रमथंग महिला मंडल ने जोरदार स्वागत किया। इसके बाद शाशिन गोंधला, थोरंग, खिनंग यंगला गोशाल तांदी के महिला मण्डल युवा मंडल और स्थानीय लोगों ने भी उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि वेणु समागम कार्यक्रम में 100 बांसुरी वादक के साथ आठ जोड़ी निशाण  बजाने  वालों के साथ एक हजार महिलाओं के पारंपरिक वेश भूषा के साथ नृत्य किया जाना तय हुआ है। उन्होंने बताया कि इस पर्व में 10000 से अधिक लोगों के शामिल होने की उमीद है। इस मौके पर उनके साथ लाहुल के अनेक स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं? निःशुल्क रजिस्टर करें !

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App