नाहन में बाल विवाह करवाने पर फंसे परिजनों

By: May 30th, 2017 12:01 am

नाहन – पुलिस थाना नाहन में एक युवक की 21 वर्ष से कम आयु में शादी करवाने का मामला सामने आया है। इसके बाद पुलिस ने लड़का-लड़की दोनों के परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में दुल्हन तो 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुकी थी, लेकिन लड़के की उम्र 21 साल से कम थी। लिहाजा दोनों के परिजनों पर मामला दर्ज किया गया है। बाल विकास परियोजना अधिकारी नाहन द्वारा पुलिस को दी शिकायत में कहा गया कि पर्यवेक्षिका वृत्त जमटा प्रोमिला को आंगनबाड़ी परीक्षा देवी आंगनबाड़ी केंद्र जैतृक वृत्त नाहन ने सूचित किया कि गांव सेहात पंचायत नेहली धीड़ा में 12 मई को कौशल्या देवी पुत्री कमला देवी का विवाह नरेश पुत्र मोहन सिंह गांव भाटगढ़ तहसील रेणुका के साथ संपन्न हुआ। स्कूल छोड़ने के प्रमाण पत्र के अनुसार दूल्हे नरेश कुमार की जन्मतिथि 11 फरवरी, 1997 है, जिससे विवाह के समय उसकी आयु 21 साल से कम   पाई गई। मामले की पुष्टि एसएचओ तिलकराज शांडिल ने की है। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों के परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की छानबीन की जा रही है।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं? निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App