प्रदेश में फिर रिपीट करेगी सरकार

By: May 13th, 2017 12:01 am

यूथ कांग्रेस के राज्य प्रभारी वीर देवेंद्र प्रताप बोले, सातवीं बार सीएम बनेंगे वीरभद्र सिंह

बीबीएन —  हिमाचल की कांग्रेस सरकार के मौजूदा कार्यकाल में प्रदेश में अथाह विकास हुआ है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नेतृत्व वाली सरकार ने समाज के हर वर्ग तक विकास को पहुंचाया है। उक्त शब्द यूथ कांग्रेस के राज्य प्रभारी वीर देवेंद्र प्रताप सिंह ने नालागढ़ में आयोजित नालागढ़ ब्लॉक युवा कांग्रेस की बैठक में कहे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार रिपीट करेगी और मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह सातवीं बार मुख्यमंत्री बनकर इतिहास बनाएंगे। युवाओं को पार्टी की नीतियों के प्रचार-प्रसार के लिए सोशल मीडिया का प्रयोग कर कांग्रेस की जनकल्याणकारी नीतियों को आमजन तक पहुंचाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह ने जातिवाद व क्षेत्रवाद से ऊपर उठकर प्रत्येक क्षेत्र और वर्ग का समान विकास करवाया है। अपना बूथ सबसे मजबूत का नारा देते हुए वीर देवेंद्र प्रताप ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर कमेटियां बनाकर अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विस चुनावों में युवा कांग्रेस अहम भूमिका निभाएगी। ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रिंस शर्मा ने बताया कि बैठक में नालागढ़ ब्लॉक कांग्रेस की कार्यकारिणी का विस्तारीकरण किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से चंगर के राकेश कुमार, रामशहर से संजय शर्मा, प्लासी से कर्मजीत सैणी, दभोटा से महिंद्र, मस्तानपुरा से उपेंद्र हैप्पी, नालागढ़ से रितेश, रोहित आलम रोमी, कासिम मलिक, सैणी माजरा से विक्रमजीत को महासचिव, कर्म सिंह, संजीव, अजय चंदेल, आसिफ, नीरज ठाकुर, जयविंद्र बब्बू, शिंदा ढाणा, बुधराम व कुलविंद्र को सचिव बनाया गया। इस मौके पर शिमला लोकसभा संसदीय क्षेत्र के अध्यक्ष संजय ठाकुर, उपाध्यक्ष प्रदीप शर्मा, महासचिव शाजिद खान, नालागढ़ ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रिंस शर्मा, एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष रजत शर्मा, गुरदीप चौधरी, करण वर्मा व ललित पाठक अभिषेक सहित अन्य मौजूद रहे।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं? निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App