प्रेशर कुकर से सम्मानित

By: May 15th, 2017 12:05 am

हमीरपुर —  विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर में देई का नौण को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। इसकी सारी धनराशि पर्यटन विभाग द्वारा व्यय की जाएगी। यह बात राज्य आपदा प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष राजेंद्र राणा ने देई का नौण में महिला मंडल सम्मान समारोह में संबोधित करते हुए कही।  उन्होंने कहा कि लोगों की मांग को देखते इलाके के लिए शीघ्र ही एचआरटीसी की बस सुविधा प्रदान की जाएगी। पंचायत में खराब हैंडपंप को शीघ्र ही ठीक करवा दिया जाएगा। एक और नया हैंडपंप भी इस पंचायत में लगाया जाएगा। इस अवसर पर सर्व कल्याणकारी संस्था द्वारा महिला मंडल ब्राह्मणा, रांगडिया, शिव शक्ति, घुमारड़ा, पनियाला, बनाला तथा सक्षम सहायता समूह, शिवालिक सहायता समूह, कृष्णा  सहायता समूह और शनिदेव मंदिर कमेटी को 12-12 लीटर क्षमता के प्रेशर कुकर वितरित कर उन्हें सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त विभिन्न स्कूलों के 54 मेधावी बच्चों तथा वरिष्ठ नागरिक को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बीडीसी उपाध्यक्ष लेख राज ठाकुर, विनोद ठाकुर, अश्वनी कुमार, रतन चंद, जय गोपाल, स्वरूप, सुरेश, पुरुषोत्तम, अश्वनी, कश्मीरी देवी, अभिषेक राणा, अशोक राणा आदि उपस्थित रहे।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं? निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App