बेहतर काम करने वाले होंगे सम्मानित

By: May 10th, 2017 12:05 am

चंबा —  देशभर के 55 हजार एवं प्रदेश के 3700 सौ गांव में स्कूल चलाकर घर द्वार पर शिक्षा की लौ जलाने वाला एकल ग्राम संगठन गुरुवार को प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत के समक्ष प्रस्तुति देगा। एकल ग्राम संगठन की ओर से 11 मई (गुरुवार) को चंबा चौगान में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में राज्यपाल आचार्य देवव्रत बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। वहीं, कांगड़ा चंबा सांसद शांता कुमार विशेष अतिथि मौजूद रहेगे। एकल ग्राम संगठन की ओर से एक गांव एक शिक्षा एवं एक विद्यालय के माध्यम से गांव के नौनिहालों को घर द्वार पर दी जा रही शिक्षा के साथ संगठन की ओर किए जा रहे सामाजिक सरोकारों से जुड़े अन्य विषयों को कार्यक्रम में प्रस्तुत किया जाएगा। संगठन के संभाग सचिव राजिंद्र ठाकुर, भाग अध्यक्ष रतन लाल, अंचल प्रभारी सुरिंद्र ठाकुर ने बताया कि एकल अभियान की स्थापना 1989 में झारखंड के धनवाद जिला से हुई। एकल अभियान अग्रणी सामाजिक संस्था के रूप में करोड़ों ग्रामवासी बंधुओं के शैक्षणिक, आर्थिक, एवं सामाजिक सशिक्तकरण हेतु हर समय समर्पित है। उन्होंने कहा कि एक गांव, एक शिक्षक व एक विद्यालय के द्वारा पूरे देशभर में 55 हजार एकल विद्यालय संचालित हैं। प्रदेश में 3700 विद्यालयों में से 330 विद्यालय चंबा आंचल से संचालित कि ए जा रहे हैं। जिनमें प्राथमिक शिक्षा, आरोग्य, ग्राम विकास, स्वाभिमान, संस्कार शिक्षा के माध्यम से गांव में सर्वांगीण विकास को बढ़ावा दिया जा रहा है। एकल अभियान के तहत चलाए जा रहे विद्यालयों में 98 प्रतिशत आचार्य बहनें शिक्षा की लौ जला रही हैं। जिससे गरीब परिवार की माताओं व बहनों में आत्मविश्वास का संचार हो रहा है। गुरुवार को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में एसबीआई मुख्य प्रबंधक एल आर ठाकुर कार्यक्रम अध्यक्ष, मुख्य वक्ता संस्थापक एकल अभियान श्याम जी गुप्ता विशिष्ट अतिथि जिला भाजपा अध्यक्ष डीएस ठाकुर व चंबा के विधायक मौजूद रहेंगे।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं? निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App