मुंडखर में कार-बाइक में टक्कर, युवक घायल

By: May 1st, 2017 12:08 am

newsभोरंज  —  उमंडल भोरंज के तहत मुंडखर में कार-बाइक की टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर लाया गया, जहां उसे भर्ती कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार बाइक सवार अजय कुमार निवासी बडैहर(बिलासपुर) व कार चालक की मुंडखर के पास टक्कर हो गई। टक्कर में चालक सवार घायल हो गया है। इसके सिर व शरीर पर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से इसे अस्पताल पहुंचाया गया। मुंडखर के ही स्थानीय निवासी संदीप कुमार ने यह मामला पुलिस थाना भोरंज में दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं? निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App