वन मंत्री से मिले परियोजनाओं के दैनिक भोगी

By: May 28th, 2017 12:01 am

शिमला — बाह्य सहायता की मध्य हिमालय जलागम विकास परियोजना का दैनिक भोगी कर्मचारी का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को वन एवं मत्स्य मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी से मिला। उन्होंने मध्य हिमालय जलागम विकास परियोजना की अवधि पूर्ण होने के पश्चात अपने रोजगार संबंधित समस्या से उन्हें अवगत करवाया। इस अवसर पर वन मंत्री ने कहा कि वन विभाग में चल रही बाह्य सहायता की मध्य हिमालय जलागम विकास परियोजना, स्वां नदी परियोजना, कंडी परियोजना और इंडो-जर्मन चंगर परियोजना में कार्यरत कई दैनिक भोगी व अनुबंध पर नियुक्त किए गए कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार ने एक नई नीति बनाई है। उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि इन सभी कर्मचारियों को कार्य प्रदान करने के लिए हिमाचल प्रदेश प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन समिति के अंतर्गत पंजीकृत करके उचित वेतन पर नियुक्त किया जाएगा। इस अवसर पर रोहित ठाकुर मुख्य संसदीय सचिव उद्यान, केवल सिंह पठानिया उपाध्यक्ष राज्य वन विकास निगम, डीसी राणा विशेष सचिव (वन), एसएस नेगी प्रधान मुख्य अरण्यपाल (हॉफ), विनित कुमार प्रधान मुख्य अरण्यपाल, सीबी पांडे प्रबंध निदेशक राज्य वन विकास निगम, आरसी कंग, प्रधान मुख्य अरण्यपाल व अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं? निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App