सदर विधायक के खिलाफ तैयार की चार्जशीट

By: May 13th, 2017 5:02 pm

LOGO1बिलासपुर— भाजपा सदर मंडल कार्यकारिणी की बैठक 15 मई को परिधि गृह में होनी निश्चित हुई है। बैठक के बाद सदर विधायक के खिलाफ तैयार की गई चार्जशीट जिलाधीश के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को प्रेषित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता मंडलाध्यक्ष कुलदीप ठाकुर करेंगे तथा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद सुरेश चन्देल विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। सदर मंडल भाजपा के महामंत्री नंदलाल चंदेल ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बैठक में मंडल भाजपा कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य, मंडल के सभी मोर्चों के पदाधिकारी एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, मंडल से संबंधित जिला व प्रदेश में भाजपा व मोर्चों के पदाधिकारी एवं सदस्य भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि उपरोक्त बैठक में संगठनात्मक विषयों के अलावा सदर क्षेत्र के राजनैतिक हालात पर चर्चा होगी तथा सदर मंडल द्वारा प्रदेश सरकार, प्रशासन व विधायक के विरूद्ध तैयार चार्जशीट को जिलाधीश के माध्यम से राज्यपाल को सौंपा जाएगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App