सरवरी में गूंजे देशभक्ति के तराने

By: May 10th, 2017 12:05 am

कुल्लू —  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अग्रणी संगठन सेवा भारती सिलाई केंद्र में प्रशिक्षण पूर्ण करने वाली छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। मंगलवार को सरवरी स्थित कार्यालय में संस्थान के वार्षिकोत्सव पर जहां देशभक्ति के गीत गुनगुनाए गए, वहीं छात्राओं द्वारा प्रार्थना का आयोजन भी किया गया। वार्षिकोत्सव पर कुल्लू सदर के विधायक महेश्वर सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने इस मौके पर संस्थान में प्रशिक्षण पूर्ण करने वाली छात्राओं को प्रमाण पत्र दिए। वहीं, मोमेंटो देकर प्रशिक्षण पूर्ण करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत भी किया। इस मौके पर उन्होंने सेवा भारती द्वारा चलाए गए सेवा कार्यों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि सेवा भारती युवाओं को स्वावलंबी बनाकर अपने पैरों पर खड़ा होना सिखा रहा है। इस मौके पर उन्होंने सेवा भारती के भवन निर्माण हेतु विधायक निधि से एक लाख रुपए देने की घोषणा भी की। इस मौके पर सेवा भारती के अध्यक्ष सतीश चंद्र कौड़ा ने संस्था द्वारा चलाए जा रहे सेवा के कार्यों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर छात्राओं ने दूर मन का कर अंधेरा, दया कर दान भक्ति का आदि प्रार्थनाएं भी गुनगुनाई। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर संघ रवि कुमार, सेवा भारती के संरक्षक टेक सिंह नेगी, भाजपा के जिला विस्तारक सुरेश शर्मा, सचिव भीम कटोच, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राम अयोध्या सिंह, सहकार भारती के जिला उपाध्यक्ष प्यार चंद, सहकार भारती के जिला मीडिया प्रभारी खुशहाल सिंह राठौर, सदस्य राजकुमार जैन, राजेंद्र सूद, विजय कंबोज, विपिन सूद, कार सेवा दल के अध्यक्ष मनदीप सिंह आम जनता कल्याण सभा के सचिव देवराज चौधरी भी मौजूद रहे।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं? निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App