हलदेड़ गांव में उखाड़े भांग के पौधे

By: May 23rd, 2017 12:05 am

सिहुंता —  ग्राम पंचायत समोट के हलदेड गांव में नोडल युवक मंडल डुग, महिला मंडल व युवक मंडल हलदेड़ ने संयुक्त तौर से भांग के पौधे उखाड़े गए। इस दौरान ग्राम पंचायत समोट की प्रधान नीना जरियाल, नोडल युवक मंडल डुग के प्रधान सुभाष जरियाल, युवक मंडल व महिला मंडल हलदेड़ के सदस्य उपस्थित रहे। इस दौरान हलदेड़ गांव के साथ लगी भारी मात्रा में भांग के पौधों को नष्ट किया गया तथा नशा निवारण से संबंधित जानकारियों को भी सांझा किया। भांग उखाड़ो अभियान के उपरांत पंचायत प्रधान नीना जरियाल व नोडल युवक मंडल डुग के प्रधान सुभाष जरियाल ने कहा कि नशे से देश का युवा गलत राह पर जा रहा है। इसके लिए युवक मंडल व महिला मंडल जैसे स्वयंसेवी संस्थाओं को आगे आकर स्थानीय स्तर पर जागरूकता अभियानों को द्गोत्साहित करना चाहिए। तथा ऐसे कार्य से जुड़े लोगों को जागरूक कर के सही दिशा लाने का प्रयास करना चाहिए।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं? निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App