58 कालेजों में इस सत्र से म्यूजिक

By: May 12th, 2017 12:01 am

28 कालेजों में वोकल-30 में इंस्ट्रूमेंटल सब्जेक्ट होंगे शुरू

शिमला— हिमाचल के कालेजों में मौजूदा शैक्षणिक सत्र से संगीत विषय शुरू होगा। उच्चतर शिक्षा विभाग ने कालेजों की सूची जारी कर दी है। जून महीने से शुरू हो रहे सत्र से ही स्टूडेंट कालेजों में संगीत विषय पढ़ पाएंगे। अभी तक राज्य के कुल 58 कालेजों में म्यूजिक विषय शुरू होगा। इसमें 28 कालेजों में वोकल और 30 में इंस्ट्रूमेंटल विषय शुरू किए जाएंगे। उच्चतर शिक्षा विभाग ने चयनित कालेजों की सूची जारी कर दी है। इंस्ट्रूमेंटल विषय दिग्गल, बरोटीवाला, सराहन, भराली-आंजभोज, कफोटा, चैलकोटी, ननखड़ी, टिक्कर, नयनादेवी, लड़भड़ोल, संधोल, रिवालसर, कोटली, भरमौर, सलूणी, सिहुंता, बिटन, खड, नूरपुर, थुरल, जयसिंहपुर, खुंडियां,  तकिपुर, लंज, रक्कड़, मझीण, सुगभटोली, धनेटा, सैंज, कुकमसेरी कालेजों में इंस्ट्रूमेंट विषय शुरू होंगे। इसके लिए 30 पद सृजित कर दिए गए हैं। धर्मपुर, कंडाघाट, शिलाई, हरिपुरधार, कुमारसेन, नेरवा, धामी, 16मील, झंडूता, लंबाथाच, निहरी, बलद्वाड़ा, पनारसा, पांगी, तीसा, लीलकोठी, चौकी मिनयार, हरिपुर गुलेर, देहरी, शाहपुर, नगरोटा  सूरियां, डाडासीबा, बरोहरे, शिवनगर, ज्वालाजी, बड़सर, गड़ागुसैण और निरमंड कालेज में वोकल सब्जेक्ट शुरू होंगे।

बास्केटबाल कंपीटीशन आज से

पांवटा साहिब — क्षेत्र के जामनीवाला रोड पर स्थित दि स्कॉलर्स होम स्कूल में अंडर-19 राज्य स्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार 12 मई से शुरू होगा। इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर से लड़कों और लड़कियों की टीमें हिस्सा लेकर अपने जौहर दिखाएंगी। प्रतियोगिता तीन दिनों तक चलेगी। इसमें 300 के करीब खिलाड़ी भाग लेंगे।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं? निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App