आठ को धर्मशाला आएंगी राजस्थान की सीएम वसुंधरा

By: Jun 6th, 2017 12:01 am

धर्मशाला – पौंग बांध विस्थापितों की समस्याएं सुनने के लिए आठ जून को राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे धर्मशाला आएंगी। वह जिला कांगड़ा के सपड़ी से शिमला के लिए उड़ान भरेंगी। पूख्ता सूत्रों से मिली जानकारी के तहत राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे स्पेशल विमान से आठ जून को जयपुर से चंडीगढ़ पहुंचेंगी, जिसके बाद वह चंडीगढ़ से हेलिकाप्टर द्वारा पुलिस ग्राउंड धर्मशाला आएंगी। पुलिस मैदान धर्मशाला में लैंडिंग के बाद वसुधंरा राजे का श्री चामुंडा नंदीकेश्वर धाम, श्री बज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा और बगलामुखी, चिंतपूर्णी में भी पूजा-अर्चना का कार्यक्रम प्रस्तावित है। वह ज्वालामुखी में प्रदेश महिला भाजपा द्वारा आयोजित किए जा रहे सम्मेलन में भी भाग लेंगी। इसके अलावा उनके प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार उन्हें पौंग बांध क्षेत्र का भी दौरा करवाया जाएगा। इस दौरान उन्हें जानकारी दी जाएगी कि इस क्षेत्र में पहले लोग रहते थे। पौंग बांध विस्थापितों की समस्याएं सुनने के बाद वसुंधरा राजे प्रदेश सरकार से भी शिमला में मिलेंगी। जानकारी के अनुसार वसुंधरा राजे का शिमला का कार्यक्रम प्रस्तावित था, लेकिन विशेष आग्रह पर वह अब कांगड़ा जिला में भी आएंगी।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं? निःशुल्क रजिस्टर करें !

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App