उबलते पानी में झुलसा

By: Jun 4th, 2017 12:07 am

newsहमीरपुर – परिवार की लड़ाई में एक शख्स उबलते पानी से बुरी तरह झुलस गया। गर्म पानी व्यक्ति के चेहरे व पीठ पर गिर गया। घायलावस्था में उसे क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया है। यहां पर घायल का इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार दोसड़का में रह रहे प्रवासी परिवार में रात के समय अचानक लड़ाई शुरू हो गई। पारिवारिक विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा था। इसी बीच एक पक्ष के व्यक्ति को धक्का लगा और वह उबलते पानी के बरतन पर जा गिरा। इस कारण सारा पानी उसकी पीठ पर चेहरे पर गिर गया। क्षेत्रीय अस्पताल में घायल का इलाज चल रहा है। एसएचओ हमीरपुर कुलदीप सिंह ने बताया कि मामला दर्ज किया गया है। कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं? निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App