कांग्रेस को झटका, दो पार्षद भाजपा में शामिल

By: Jun 19th, 2017 12:05 am

कुल्लू —  रूपी पैलेस में कुल्लू सदर हलके से भाजपा विधायक महेश्वर सिंह द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मान समारोह तथा एकत्रीकरण कार्यक्रम में भुंतर नगर पंचायत की दो महिला पार्षदों ने कांग्रेस का हाथ छोड़कर भाजपा का दामन थामा है। शनिवार को रघुनाथपुर में आयोजित इस कार्यक्रम में नगर पंचायत भुंतर की पार्षद चंद्रकला और नरेश कुमारी, कांग्रेस कार्यकर्ता अनुराग शर्मा ने कांग्रेस छोड़ भगवा चोला धारण कर लिया। महेश्वर सिंह ने भाजपा का दुपट्टा पहनाकर इन लोगों का भाजपा में स्वागत किया। महेश्वर सिंह में विश्वास जताते हुए इन पार्षदों ने कहा कि वे रात-दिन एक कर भाजपा को सत्तासीन करने के लिए कार्य करेंगे। इस दौरान महेश्वर सिंह ने त्रिदेव सम्मेलन के दौरान भोजन व्यवस्था में जुटे कार्यकर्ताओं तथा लींगड़ की व्यवस्था करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं व महिला कार्यकर्ताओं को टोपी तथा चुनरी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर विधायक महेश्वर सिंह ने कहा कि हाल ही में उन्होंने भूतल एवं परिवहन मंत्री को पत्र लिखकर कुल्लू-शिल्ह-बधानी सड़क को नेशनल हाई-वे घोषित करने की मांग की थी। विधायक ने कहा कि एडिशनल चीफ  सेके्रटरी लोक निर्माण विभाग ने उन्हें सूचित किया है कि केंद्रीय मंत्री ने इस मार्ग को नेशनल हाई-वे की स्वीकृति दे दी है। सम्मान समारोह में भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। इस मौके पर भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य प्रताप ठाकुर, जिला भाजपा के वरिष्ठ मीडिया प्रभारी खुशहाल सिंह राठौर, एपीएमसी के पूर्व अध्यक्ष नीरत राम शर्मा, जिला भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री संजू पंडित, भाजयुमो के जिला प्रवक्ता राजन कात्यायन, पंचायत समिति सदस्य हेम राज शर्मा, भाजयुमो की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनु शर्मा, पूर्व जिप अध्यक्ष आलम चंद, भाजपा के जिला सचिव रफ्तार ठाकुर, पंचायत समिति सदस्य प्रेम ठाकुर, भाजपा कुल्लू मंडल के पूर्व अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, भाजपा नेता गोपी चंद, देवेंद्र शर्मा, पूर्व मीडिया प्रभारी राजेंद्र शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।

भारत मैट्रीमोनी पर अपना सही संगी चुनें – निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App