कांग्रेस राज में भ्रष्टाचार का बोलबाला

By: Jun 26th, 2017 12:01 am

गगल —  घणा मैदान में भाजपा परिवर्तन रथयात्रा रविवार दोपहर दो बजे पहुंची। यहां पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने रथयात्रा का भव्य स्वागत किया। कृपाल परमार भाजपा परिवर्तन रथयात्रा के प्रभारी है। रथयात्रा में नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल, विपिन परमार, किशन कपूर व संजय चौधरी के अलावा भाजपा पदाधिकारी रहे। नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल ने कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस दौरान पंचायत घना के प्रधान व जिला परिषद सदस्य अनिल कुमार ने प्रेम कुमार धूमल को टोपी व शाल पहनाकर सम्मानित किया। सैकड़ों की संख्या में उपस्थित जनसभा को नेता प्रतिपक्ष पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने संबोधित किया।  अपने संबोधन में नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल ने कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कांग्रेस सरकार को भ्रष्टाचारी व माफिया को संरक्षण देने वाली सरकार बताया। उन्होंने सरकार को खनन, ड्रग, ट्रांसफर व वन माफिया कहा। उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया कि अभी कुछ दिन पूर्व करसोग में वनरक्षक होशियार सिंह को मार दिया गया, जब लोगों ने इसकी मौत को लेकर मोर्चा खोला , तो सरकार जांच करवाने की बात कर रही है। इससे पहले भी वन माफिया ने कई पेड़ों को काट डाला, उनकी जांच आज तक नहीं हुई। उन्होंने कहा कि परिवर्तन यात्रा का मुख्य उद्देश्य प्रदेशवासियों को जागरूक करना है कि केंद्र सरकार क्या कर रही है और प्रदेश की कांग्रेस सरकार क्या गुल खिला रही है।

भारत मैट्रीमोनी पर अपना सही संगी चुनें – निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App