कुख्यात नक्सली हिड़मा घायल

By: Jun 28th, 2017 12:02 am

जगदलपुर — छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षाबलों की ओर से 23 जून को चलाए गए आपरेशन प्रहार में नक्सलियों के बटालियन प्रमुख हिड़मा के घायल होने की खबर है। बस्तर पुलिस महानिरीक्षक विवेकानंद सिन्हा ने बताया कि  दक्षिण बस्तर में खौफ  का पर्याय बन चुके नक्सलियों का बटालियन प्रमुख हिड़मा पुलिस के निशाने पर आ गया है। आपरेशन प्रहार में जवानों की गोली से हिड़मा के घायल होने की खबर मिली है। उन्होंने दावा किया कि इस हमले में डेढ़ दर्जन से अधिक नक्सलियों के मारे जाने व हिड़मा सहित कई के घायल होने की पुख्ता जानकारी मिली है। हालांकि इस अभियान में पुलिस के तीन जवान शहीद तथा पांच घायल भी हुए हैं।

भारत मैट्रीमोनी पर अपना सही संगी चुनें – निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App