कूड़ा डालने से पहले ही जमीन में धंस गए अंडरग्राउंड डस्टबिन

By: Jun 25th, 2017 7:37 pm

सकोह-खेल परिसर-कंड में खुली नगर निगम के इंतजामों की पोल

LOGO1धर्मशाला –  नगर निगम धर्मशाला ने विश्व में सबसे पहले अंडरग्रांउड डस्टबिन स्थापित करने का क्रेडिट अपने नाम तो कर लिया, लेकिन शहर के अंडरग्रांउड डस्टबिन कूड़ा-कर्कट डालने से पहले खुद ही कचरा हो गए हैं। धर्मशाला निगम क्षेत्र के तहत कई वार्ड में स्थापित किए गए भूमिगत कूड़ेदान जमीन में धंस गए हैं और डस्टबिन के लिए बनाई गई टाइलों की परत भी टूट गई है। इसके चलते नगर निगम धर्मशाला के आम शहरी लोग परेशान हो गए हैं। इतना ही नहीं, आम लोगों और बुद्धिजीवियों ने नगर निगम धर्मशाला की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। नगर निगम धर्मशाला के विदेशी तकनीक के साथ स्थापित किए गए अंडरग्राउंड डस्टबिन पहाड़ी राज्य की पहली दो बारिशें भी सहन नहीं कर पाए हैं। नगर निगम द्वारा स्मार्ट सिटी में चयनित धर्मशाला शहर में लोगों की सुविधाओं और कूड़ा-कचरा प्रबंधन के लिए अंडरग्राउंड डस्टबिन स्थापित किए हैं। निगम के 17 वार्डों में भूमिगत कूड़ेदान स्थापित कर दिए गए हैं। कई स्थानों में भूमिगत कूड़ेदान का इस्तेमाल भी सूचारू रूप से शुरू कर दिया गया है। इसके साथ ही नगर निगम की स्मार्ट हाईटेक ट्रक भी कूड़ा-कचरा उठाने के लिए कई स्थानों में पहुंच रहा है। इस फेहरिस्त में नगर निगम धर्मशाला के सकोह, खेल परिसर व कंड सहित अन्य वार्ड में अंडरग्राउंड डस्टबिन क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इससे स्थानीय लोगों और बुद्धिजीवी वर्ग में आक्रोश की स्थिति नजर आ रही है। अभी भूमिगत कूड़ेदानों को स्थापित किए हुए आधा माह भी नहीं हो पाया है। लोगों ने नगर निगम से सही भूमिगत कूड़ेदानों को सूचारू रूप से कार्य करवाने और क्षतिग्रस्त डस्टबिनों की जल्द से जल्द मरम्मत किए जाने की मांग उठाई है।  उधर, नगर निगम धर्मशाला की महापौर रजनी व्यास ने कहा कि मामले को लेकर जांच की जाएगी।

भारत मैट्रीमोनी पर अपना सही संगी चुनें – निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App