कृषि मंत्री की कार पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फेंके अंडे
भुवनेश्वर — ओडिशा के भुवनेश्वर में केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह के काफिले पर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अंडे फेंके हैं। मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में किसानों के विरोध प्रदर्शन के बाद विपक्ष लगातार इस मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी में है। कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के नेताओं ने मंदसौर की घटना को केंद्र और राज्य सरकार की विफलता बताया है। कृषि मंत्री यहां गेस्ट हाउस में ठहरे हुए थे और जैसे ही उनका काफिला बाहर निकला तो वहां मौजूदा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें काले झंडे दिखाए और उनकी गाड़ी पर अंडे फेंके। प्रदर्शनकारी मंदसौर गोलीकांड में छह किसानों की मौत से नाराज होकर कृषि मंत्री के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करने उतरे थे। पुलिस ने यूथ कांग्रेस के पांच कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार भी किया है। शुक्रवार को ही बिहार के मोतीहारी में राधामोहन सिंह योगगुरु बाबा रामदेव के साथ मंच पर योग करते देखे गए थे।
भारत मैट्रीमोनी पर अपना सही संगी चुनें – निःशुल्क रजिस्टर करें !
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App