केंद्र के तीन साल, परिवर्तन ही परिवर्तन

By: Jun 27th, 2017 12:10 am

news newsभोरंज —  प्रदेश के मुखिया अदालतों की दौड़ लगाने में व्यस्त हैं और राज्य का कोई विकास नहीं हो रहा है।   रथ यात्रा के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिलासपुर में हाइड्रो इंजीनियरिंग कालेज स्वीकृत करवाया गया है, लेकिन इसकी कक्षाएं राज्य सरकार ने नगरोटा में चलाने की योजना बनाई है। शिमला में पीलिया की बीमारी से निपटने के लिए दस करोड़ दिए गए थे, लेकिन प्रदेश सरकार अभी तक पैसा खर्च नहीं कर पाई है। यही नहीं, प्रदेश केंद्र द्वारा दी गई कई योजनाओं की डीपीआर तक भी नहीं बना पाया है। उन्होंने कहा कि शिमला नगर निगम चुनाव के नतीजों से साबित हो गया है कि प्रदेश की जनता परिवर्तन के लिए तैयार है। राज्य में कार्य वहीं रुके हैं जहां पूर्व भाजपा सरकार छोड़कर गई थी। हिमाचल में कांग्रेस की सरकार होने के बावजूद केंद्र सरकार बिना किसी भेदभाव के राज्य की खुलकर मदद कर रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि केंद्र की तीन वर्ष की उपलब्धियों ने पूरे देश में परिवर्तन ला दिया है तथा अब हिमाचल प्रदेश भी परिवर्तन की राह देख रहा है। हिमाचल में सरकार परिवर्तन के लिए वे पूरी ताकत झोंक देंगे। उन्होंने कहा कि पूरे देश में मोदी के नेतृत्व में विकास की जो गाड़ी दौड़ रही है, हिमाचल भी अब उसी गाड़ी के साथ रफ्तार से दौड़ना चाहता है। रथ यात्रा को मिल रहे लोगों के समर्थन से यह निश्चित हो गया है कि प्रदेश की जनता ने कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है। विकास करने वाली भाजपा की सरकार प्रदेश में आएगी।

निर्धारित समय से देरी पर पहुंची यात्रा

लदरौर से आरंभ हुई भाजपा की परिवर्तन यात्रा का भरेड़ी में पहुंचने का समय अढ़ाई बजे रखा गया था, लेकिन यह यात्रा अपने निर्धारित समय से करीब दो घंटे देरी से शाम करीब चार बजे भरेड़ी पहुंची। रथ यात्रा भरेड़ी पहुंचने में हुई देरी के चलते रथ यात्रा का इंतजार करते रहे।

जनता रेल चाहती है तो सीएम बेल

भोरंज  —  भोरंज विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की परिवर्तन रथयात्रा का आगाज माता संतोषी मंदिर लदरौर से हुआ। लोकसभा सांसद अनुराग ठाकुर की अगवाई में रथयात्रा की शुरुआत हुई। इसमें  सर्वप्रथम लदरौर में माता के मंदिर में रथ यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। उसके बाद पट्टा, खरवाड़, भ्याड़, बस्सी, लुद्दर, बाहनवी, सुलगवान, जाहु, धमरोल,  भरेड़ी, नगरोटा, तरक्वाड़ी, ढो, डमुई, कोटलांगसा, अवाहदेवी तक गई और रथ यात्रा का समापन अवाहदेवी माता मंदिर में हुआ। रथ यात्रा के बीच में खरवाड़, बस्सी, जाहू, तरक्वाड़ी, डमूई में संबोधन और भरेड़ी में बड़ी जनसभा का आयोजन किया गया। भोरंज के विधायक डा. अनिल धीमान सहित भाजपा के कई अन्य नेता भी उनके साथ रहे। बाद में भरेड़ी में जनसभा का आयोजन किया गया। अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में पिछले साढ़े चार सालों से ड्रग्स, खनन, वन व शराब माफिया का बोलबाला है। गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार भी चरम पर है। खुद राज्य के मुखिया ही भ्रष्टाचार के मामलों में अदालती कार्रवाई का सामना कर रहे हैं। राज्य की जनता रेल चाहती है, जबकि मुख्यमंत्री बेल के लिए दौड़-धूप कर रहे हैं। कानून व्यवस्था बुरी तरह से चरमरा गई है। अब हिमाचल भी परिवर्तन की राह देख रहा है। जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि बिलासपुर में हाइड्रो इंजीनियरिंग कालेज स्वीकृत करवाया गया है, लेकिन उसकी कक्षाएं राज्य सरकार ने नगरोटा में चलाने की योजना बनाई है। शिमला नगर निगम चुनाव के नतीजों से साबित हो चुका है कि प्रदेश की जनता परिवर्तन के लिए तैयार है। परिवर्तन की राह देख रहा हिमाचल उन्होंने कहा कि केंद्र की तीन वर्ष की उपलब्धियों ने पूरे देश में परिवर्तन ला दिया है तथा अब हिमाचल प्रदेश भी परिवर्तन की राह देख रहा है। उन्होंने कहा कि दस करोड़ रुपए शिमला में पीलिया की बीमारी से निपटने के लिए दिया, परंतु हिमाचल की सरकार ने अभी तक पैसा खर्च नहीं किया। इससे पहले भोरंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक डा. अनिल धीमान ने भी जनसभा को संबोधित किया।

भारत मैट्रीमोनी पर अपना सही संगी चुनें – निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App