खजियार में पैराग्लाइडर गिरने से दो सवार जख्मी

By: Jun 28th, 2017 12:10 am

newsचंबा— खजियार में लैंडिंग करते वक्त पैराग्लाइडर के दुर्घटनाग्रस्त होने से पयर्टक महिला व पायलट को चोटें आई हैं। घायल पर्यटक महिला को उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ ले जाया गया है, जहां उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। पुलिस ने आरंभिक जांच के आधार पर पैराग्लाइडर पायलट के खिलाफ लापरवाही बरतते हुए इनसानी जिंदगी को खतरे में डालने को लेकर मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है। जानकारी के अनुसार खजियार के समीप से पैराग्लाइडर चालक मनीश कुमार ने चंडीगढ़ की सुखजिंद्र कौर को लेकर उड़ान भरी थी। मगर लैंडिंग करते वक्त अचानक पैराग्लाइडर अनियंत्रित होकर धड़ाम से जमीन पर आ गिरा। परिणामस्वरूप सुखजिंद्र कौर व चालक मुनीश कुमार घायल हो गए। पैराग्लाइडर को गिरता देख मौके पर पहुंचे लोगों ने तुरंत राहत व बचाव कार्य करते हुए घायल महिला व चालक को बाहर निकाला। घायल महिला के परिजन उसे सीधे उपचार के लिए पीजीआई ले गए। पुलिस ने   पैराग्लाइडर के खिलाफ  धारा 336, 337 के तहत मामला दर्ज किया है। उधर, एसपी चंबा डा. वीरेंद्र तोमर ने घटना की पुष्टि की है।

भारत मैट्रीमोनी पर अपना सही संगी चुनें – निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App