खबर छपते ही टाइम टेबल अपडेट

By: Jun 13th, 2017 12:10 am

newsसंगड़ाह —  परिवहन निगम द्वारा वर्ष 2012 में उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह में लगाई गई बसों की समयसारिणी को आखिर अपडेट किया गया तथा सोमवार को यहां निगम  द्वारा नया टाइम टेबल लगाया गया। ‘दिव्य हिमाचल’ द्वारा रविवार को भी इस बारे समाचार प्रकाशित किया गया था। निगम द्वारा लगाए गए नए टाइम टेबल में भी हालांकि कुछ कमियां भी देखी गई हैं, मगर क्षेत्र में गत पांच वर्षों बंद हो चुकी है तथा इस दौरान शुरू हुई अधिकतर बसों को इसमें शामिल किया गया है। पांच साल पुराना टाइम टेबल यहां यात्रियों की परेशानी का सबब बन गया था, क्योंकि इसने जहां क्षेत्र में बंद हो चुकी आधा दर्जन बसें दर्शाई गई थीं, वहीं इस दौरान शुरू हुई नई सात बसों को इसमें नहीं दर्शाया गया था। क्षेत्रवासियों द्वारा कई बार निगम के संबंधित अधिकारियों तथा परिवहन मंत्री को उक्त समयसारिणी को अपडेट किए जाने को लेकर लिखा गया था। निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक नाहन रशीद शेख ने कहा कि संगड़ाह में लगी पुरानी समयसारिणी की जगह सोमवार को नया टाइम टेबल लगाया जा चुका है।

भारत मैट्रीमोनी पर अपना सही संगी चुनें – निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App