चंदरोपा में नलकूप जनता के हवाले

By: Jun 24th, 2017 12:05 am

पालमपुर —  पालमपुर हलके में पेयजल, सिंचाई एवं मल निकासी सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए 53 करोड़ 16 लाख रुपए व्यय किए गए हैं। यह जानकारी विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल ने शुक्रवार को ग्राम पंचायत चंदरोपा में 32 लाख रुपए की लागत से स्थापित नलकूप के उद्घाटन अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने कहा कि इस नलकूप से पट्टी, दोहल तथा चंदरोपा गांवों के लगभग 12 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने लोगों को नलकूप की बधाई देते हुए कहा कि सिंचाई सुविधा उपलब्ध होने से इस क्षेत्र में समय पर फसलों को पानी उपलब्ध, जिससे क्षेत्र के किसानों में खुशहाली आएगी। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि लोगों को पेयजल और किसानों के खेतों तक सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।  उन्होंने कहा कि पालमपुर हलके में लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए लगभग 150 हैंडपंप और नौ नलकूप लगाए गए हैं। स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान राम प्यारी ने पंचायत के विकास कार्यों के लिए उपलब्ध करवाई जा रही सहायता के लिए आभार प्रकट किया।

भारत मैट्रीमोनी पर अपना सही संगी चुनें – निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App