जनता तक पहुंचाएंगे कांग्रेस सरकार की नीतियां

By: Jun 15th, 2017 12:05 am

चंबा —  प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष सादिक खान ने कहा है कि समुदाय के बेरोजगार युवाओं को रोजगार, कब्रिस्तानों के लिए भूमि उपलब्ध करवाना और प्रधानमंत्री के 15 सूत्रीय कार्यक्रम को बेहतर तरीके से क्रियान्वित करवाना प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही मोर्चा की प्रदेश व जिलास्तर पर कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया को निपटाकर कांग्रेस सरकार के प्रचार- प्रसार के लिए बड़े पैमाने पर अभियान भी चलाया जाएगा। वह बुधवार को मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में कर्मठ कार्यकर्ताओं को स्थान देने के लिए वह इन दिनों प्रदेश के विभिन्न जिलों के भ्रमण पर रहा है। इस फीडबैक के आधार पर ही प्रदेश कार्यकारिणी के गठन में कर्मठ कार्यकर्ताओं को अधिमान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा ही अल्पसंख्यक समुदाय की हिमायती रही है। कांग्रेस के कार्यकाल में ही अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों का विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार को दोबारा सत्ता में लाने के लिए अल्पसंख्यक मोर्चा अहम रोल अदा करेगा। इसके लिए मोर्चा ग्रामीण स्तर पर लोगों को जागरूक करके कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान हेतु प्रेरित करेगा। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के सदस्य राजेश राजा, रशीद खान, अमन मिर्जा, आजाद मिर्जा, शारिक अली शाह, खालिद मिर्जा, इमरान मिर्जा व अरशद बेग मिर्जा आदि मौजूद रहे।

भारत मैट्रीमोनी पर अपना सही संगी चुनें – निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App