ताइक्वांडो स्पर्धा में हिमाचल थर्ड

By: Jun 19th, 2017 12:01 am

शिमला – ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप पर पंजाब ने ओवरआल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है। शिमला में खेली गई इस चैंपियनशिप में हरियाणा द्वितीय और हिमाचल प्रदेश की टीम तृतीय स्थान पर रही। पंजाब ने 20 स्वर्ण पदक, 30 रजत और 15 कांस्य पदक जीतकर प्रथम स्थान हासिल किया। हरियाणा में चैंपियनशिप में 18 स्वर्ण पदक, 18 सिलवर और 12 कांस्य पदक जीते। हिमाचल प्रदेश ने 15 स्वर्ण, 10 सिल्वर और 30 कांस्य पदक जीतकर तृतीय स्थान हासिल किया। चैंपियनशिप में 12 राज्यों से 700 के करीब खिलाडि़यों ने भाग लिया। नेशनल चैंपियनशिप में प्रदेश ओपन नेशनल ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने विजेताओं को सम्मानित किया।

भारत मैट्रीमोनी पर अपना सही संगी चुनें – निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App