देवताओं के सम्मान में सजा मेला

By: Jun 19th, 2017 12:05 am

कुल्लू —  ऊझी घाटी की ग्राम पंचायत पिछलीहार के काथी गांव में देवता हरि नारायण, माता फुंगणी, देवता जमलू ऋषि, जमदग्नि ऋषि दराल, देवता वीरनाथ डमचींण के सम्मान में काथी-कुकड़ी कजेली मेला बड़ी धूमधाम से मनाया गया। मेले में  राज्य योजना बोर्ड के सदस्य प्रेम शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मुख्यातिथि ने सबसे पहले देवी-देवताओं का आशीर्वाद लिया। मेला कमेटी के प्रधान, सभी सदस्यों, ग्रामीणों और महिला मंडलों ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। मेला कमेटी के प्रधान बुद्धि सिंह ने शाल, टोपी और स्मृति चिन्ह देकर मुख्यातिथि को सम्मानित किया। मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया, जिसमें हरि नारायण महिला मंडल काथी, महिला मंडल बगाणी, महिला मंडल लगाणी, महिला मंडल डमचीण आदि 11 महिला मंडलों ने बेहतरीन कुल्लवी नाटी पेश की और खेलों का भी आयोजन किया गया। मुख्यातिथि ने महिला मंडलों को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर देवता हरि नारायण के कारदार पूर्ण चंद, गूर मणिराम, मेला कमेटी के प्रधान व सभी  सदस्यों, ग्राम पंचायत पिछलीहार के काथी की वार्ड पंच रीना देवी, कुकड़ी की वार्ड पंच जीना देवी, ग्राम पंचायत हुरंग के उपप्रधान पवन ठाकुर, हीरा लाल, खुडु राम, पूर्ण चंद ठाकुर धारा, दौलत राम ठाकुर बगाणी आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।

भारत मैट्रीमोनी पर अपना सही संगी चुनें – निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App