देहरा में कल केंद्र मंत्री प्रदर्शनी का करेंगे शुभारंभ

By: Jun 13th, 2017 12:05 am

देहरागोपीपुर – वरिष्ठ भाजपा नेता एवं विधायक ठाकुर रविंद्र सिंह रवि ने कहा है कि सबका साथ, सबका विकास उद्देश्य के साथ कार्य कर रही केंद्र सरकार के तीन वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में केंद्र सरकार की उपलब्धियों को लेकर देहरा में राष्ट्रीय जल विद्युत परियोजना के सौजन्य से 14 जून को प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर केंद्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री महेंद्र नाथ पांडे बतौर मुख्यातिथि शामिल होंगे। इसके अलावा सांसद अनुराग ठाकुर, विधायक रविंद्र सिंह रवि और पूर्व मंत्री रमेश धवाला भी विशेष तौर पर उपस्थित रहेंगे। विधायक रविंद्र सिंह रवि ने बताया कि केंद्र सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर देश भर में 541 जगहों पर प्रदर्शनियों का आयोजन कर लोगों को भाजपा सरकार की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी जाएगी। एनएचपीसी को पूरे देश में 34 स्थानों पर कार्यक्रम का जिम्मा मिला है, जिसमें से हिमाचल प्रदेश के देहरा व किन्नौर का चयन प्रदर्शनी के लिए किया गया है। प्रदर्शनी के दौरान संगठनात्मक जिला देहरा के विधायक, पूर्व विधायक व सभी भाजपा पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे।

भारत मैट्रीमोनी पर अपना सही संगी चुनें – निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App