दो पार्षदों ने जनसमर्थन जुटाया

By: Jun 17th, 2017 12:05 am

चंबा —  नगर परिषद में ई- टेंडरिंग से विकास कार्यों को लागू करने सहित अन्य मुद्दों को लेकर क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे दो पार्षदों ने जनसमर्थन जुटाने के लिए हस्ताक्षर अभियान छेड़ दिया है। इस अभियान के अब तक करीब एक हजार लोग हस्ताक्षर कर पार्षदों को अपना समर्थन दे चुके हैं। शुक्रवार को सुल्तानपुर वार्ड में हस्ताक्षर अभियान के जरिए पार्षदों ने जनसमर्थन जुटाया। उल्लेखनीय है कि नगर परिषद की कारागुजारियों के खिलाफ चौगान वार्ड की पार्षद अंजलि मल्होत्रा व हटनाला वार्ड के पार्षद धीरज बडयाल पिछले दस दिनों से क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठकर मोरचा खोले हुए है। मगर दस दिन बीत जाने के बाद भी नगर परिषद प्रशासन की ओर से मसले को सुलझाने के लिए कोई प्रयास नहीं हो पाया है। इसी बीच पार्षदों ने अब अपने आंदोलन को जनआंदोलन में तब्दील करने का फैसला लिया गया है। इसके तहत शहर के हरेक वार्ड में लोगों का समर्थन पाने के लिए बड़े पैमाने पर हस्ताक्षर अभियान छेड़ा है। इस हस्ताक्षर अभियान की प्रति रोजाना डीसी चंबा के अलावा सरकार को भेजने का क्रम भी आरंभ कर दिया गया है। पार्षद अंजलि मल्होत्रा ने बताया कि अब वे आर- पार की जंग लड़ने के मूड में हैं। मांगें पूरी होने के बा ही क्रमिक भूख हड़ताल पर विराम लगाया जाएगा। आगामी दिनों में क्रमिक भूख हड़ताल को 24 घंटे में तब्दील किया जा रहा है।

भारत मैट्रीमोनी पर अपना सही संगी चुनें – निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App