नीतीश ने किया आम विविधता प्रदर्शनी का उद्घाटन

By: Jun 11th, 2017 12:03 am

NEWSपटना — बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आम विविधता प्रदर्शनी सह प्रतियोगिता 2017 का शनिवार को उद्घाटन किया। श्री कुमार ने राजधानी पटना के देशरत्न उद्यान में प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के बाद फलों के राजा आम के विभिन्न प्रजातियों का अवलोकन किया। इस मौके पर उन्होंने आम उत्पादन तकनीक से संबंधित एक स्मारिका का भी लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान प्रतियोगिता में जर्दालू आम में प्रथम स्थान पाने वाले शंभू कुमार सिंह, मैंगो मैन अशोक कुमार चौधरी, मालदह आम के लिये विपुल कुमार, दूधिया मालदह आम के लिए संतोष कुमार सहित अन्य विजेताओं को पुरस्कृत भी किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री रामविचार राय, प्रधान सचिव (कृषि) सुधीर कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अतीश चंद्रा, मुख्यमंत्री के सचिव मनीष कुमार वर्मा सहित अन्य अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

भारत मैट्रीमोनी पर अपना सही संगी चुनें – निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App