परिवर्तन रथयात्रा को जनता का समर्थन

By: Jun 30th, 2017 12:01 am

हमीरपुर— परिवर्तन रथयात्रा के दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचारी राज के विरोध में चार बड़ी रथ यात्राएं शुरू की हैं। रथ यात्राओं को भाजपा प्रदेश की हर विधानसभा के हर गांव में घुमा रही है और जनता से आग्रह कर रही है कि इस भ्रष्ट सरकार को प्रदेश से उखाड़ फेंको और विकास करने वाली भाजपा सरकार बनाने में जुट जाओ। उन्होंने कहा कि जिस तरह नेता प्रतिपक्ष प्रो. प्रेम कुमार धूमल की सरकार ने प्रदेश में विकास की गंगा बहाई है, उसी तरह फिर से भाजपा की सरकार प्रदेश में बना कर ठप पड़े विकास को आगे बढ़ाना है। प्रदेश का मान-सम्मान बढ़ाने के लिए भाजपा तत्पर है, इसके लिए प्रदेश की जनता भी भाजपा का साथ दे।

भारत मैट्रीमोनी पर अपना सही संगी चुनें – निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App