पासपोर्ट के रंग बदले खून के रिश्ते नहीं

By: Jun 29th, 2017 12:02 am

हेग— प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीदरलैंड के हेग में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया। श्री मोदी ने लगभग तीन हजार भारतीयों को संबोधित करते हुए उन्हें देश के विकास में योगदान देने और अपनी मातृभूमि से संबंधों को और मजबूत करने के लिए कहा। श्री मोदी ने मंगलवार देर रात एक कार्यक्रम में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया। श्री मोदी ने यहां कहा कि पासपोर्ट का रंग बदलने से खून के रिश्ते नहीं बदलते। उन्होंने कहा कि पूरे यूरोप में नीदरलैंड वह देश है जहां दूसरे सबसे ज्यादा प्रवासी भारतीय हैं। नीदरलैंड में दो लाख 20 हजार से ज्यादा भारतीय मूल के लोग रहते हैं। नीदरलैंड में गांधीजी की बड़ी संख्या में प्रतिमा लगाई गई है। हेग के डिप्टी मेयर भी भारतीय मूल के हैं। पासपोर्ट का रंग कोई सा भी हो, हमारे पूर्वज एक हैं। सालों बाद भी प्रवासी भारतीयों में देश जिंदा है। हर हिंदोस्तानी दुनिया के हर कोने में एक राष्ट्रदूत है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जो जड़ों से जुड़ा हो उसे कोई नहीं हिला सकता। भारत का कर्ज चुकाने से बड़ी कोई देशभक्ति नहीं है। हमारे बीच में दूरी नहीं है। मेरे देश में सवा सौ करोड़ लोग देश चलाते हैं। जनभागीदारी से देश कई गुना प्रगति कर सकता है, तेज गति से प्रगति कर सकता है। भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को स्वदेश लौट आए।

भारत मैट्रीमोनी पर अपना सही संगी चुनें – निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App