पेंशन देने में हिमाचल सेकेंड

By: Jun 19th, 2017 12:15 am

सामाजिक सुरक्षा पेंशन के मामले में नंबर वन है हरियाणा

newsधर्मशाला — निर्धन तथा असहाय लोगों की सुरक्षा को शुरू की सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत देवभूमि हिमाचल सर्वाधिक पेंशन राशि देने वाला देश का दूसरा राज्य बन गया है। हिमाचल में हरियाणा के बाद विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत सबसे अधिक राशि पात्र लोगों को प्रदान की जा रही है। इससे पहले हिमाचल ही इस योजना के तहत पात्र लोगों को राशि देने में नंबर वन था, लेकिन हाल ही में हरियाणा सरकार द्वारा बढ़ाई गई पेंशन योजना के बाद देवभूमि दूसरे नंबर पर आ गई है।  जानकारी के अनुसार भारत में सबसे अधिक सामाजिक सुरक्षा पेंशन देने में हरियाणा राज्य आगे है। हरियाणा में सामाजिक सुरक्षा के तहत पात्र लोगों को एक हजार से 1500 रुपए तक की पेंशन दी जाती है। इस योजना के तहत विभिन्न पेंशन योजना के तहत अधिक राशि देने वाला राज्य है। हिमाचल में इस योजना के तहत विभिन्न वर्गों में 700 से 1250 रुपए पेंशन दी जाती है। इतना ही नहीं, हिमाचल में सामाजिक सुरक्षा पेंशन वाले पात्र लोगों का आंकड़ा चार लाख से अधिक है। हालांकि सामाजिक पेंशनर्ज का हिमाचल में आंकड़ा हरियाणा से अलग है, लेकिन पेंशन की राशि के मामले में हिमाचल का नाम हरियाणा के बाद आता है। उधर, जिला कल्याण अधिकारी कांगड़ा नरेंद्र सिंह जरियाल ने बताया कि देश में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत राशि प्रदान करने में हिमाचल प्रदेश दूसरे स्थान पर है। प्रदेश में पात्र लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की विभिन्न कैटेगरी के तहत 700 से 1250 रुपए प्रदान किए जाते हैं, जबकि हरियाणा में यह राशि एक हजार से 1500 रुपए तक है। कांगड़ा में मौजूदा समय में सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत विभिन्न योजनाआें का लाभ 83 हजार पात्र उठा रहे हैं। अभी भी विभाग के पास आवेदन किया जा रहा है। विभाग द्वारा अगले वर्ष तक अकेले जिला कांगड़ा में ही पेंशनर्र्ज का आंकड़ा एक लाख तक पहुंचने की उम्मीद है।

भारत मैट्रीमोनी पर अपना सही संगी चुनें – निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App