प्रदेश को पहला युद्ध संग्रहालय जल्द

By: Jun 14th, 2017 12:05 am

धर्मशाला —  अपने वतन की मॉटी की रक्षा करते देश के लिए प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूतों से जुड़े पहलुओं और देश के हिमाचली योद्धाओं के योगदान के बारे में आम जनता तक जानकारी पहुंचाने को युद्ध संग्रहालय का निर्माण कार्य जोरों पर चल रहा है।  प्रदेश के पहले युद्ध संग्रहालय अगामी कुछेक दिनों में निर्माण कार्य को पूरा कर शुभांरभ भी कर दिया जाएगा। प्रदेश की दूसरी राजधानी धर्मशाला के  प्रसिद्ध युद्ध स्मारक के साथ बन रहे युद्ध संग्रहालय में प्रदेश भर के वीर योद्धाओं की जानकारी को आत्याधुनिक तकनीक से संग्रहालय में दर्शानें का कार्य चल रहा है। संग्रहालय के बाहरी सौंदर्यीकरण का कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है। संग्रहालय में एंट्री करते ही मुख्य द्वार के साथ म्यूरल स्थापित किया जाएगा, जिसमें सेना के तीनों विंगों के चिन्हों को एक साथ दर्शाया जाएगा। मुख्य प्रवेश द्वार से एंट्री करते ही दोनों की तरफ की दीवारों पर प्रथम विश्वयुद्ध से लेकर कारगिल युद्ध तक के सभी युद्धों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। भारत के साथ हुए सभी युद्धों के कारणों को भी प्रमुखता से दर्शाया जाएगा। इसके साथ प्रदेश के चार परमवीर चक्र विजेताओं के सेना की वर्दी में विष्ठ स्थापित करने का कार्य चल रहा है। संग्रहालय के हाल की मुख्य दीवारों पर युद्धों के यादगार पलों या तस्वीरों की पेंटिंग के साथ लघु वीडियो के माध्यम से भी प्रस्तुत किया जाएगा। संग्रहालय में युद्ध में प्रयोग में लाई जाने वाली सामग्री व हथियारों को भी रखा जाएगा। इतना ही नहीं, युद्ध में प्रयोग किए जाने वाले उपकरणों के मॉडल भी देखने को प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके साथ ही संग्रहालय में मार्शल हिस्ट्री पर आधारित आडियो, वीडियो और डाक्यूमेंटरी भी लोगों को दिखाई जाएगी।  इसके साथ-साथ पर्यटकों के लिए हिमाचल प्रदेश के सैन्य इतिहास व भारत की सीमाओं पर हिमाचली सपूतों के बलिदान पर आधारित पूरी जानकारी को डिस्प्ले किया जाएगा। साथ ही भारतीय सेना के बारे में अधिक जानने के लिए पुस्तकालय का निर्माण भी किया जाएगा, जिसमें की सेना व युद्धों से जुड़ी किताबों को संग्रहीत किया जाएगा और जनता के लिए भी रखा जाएगा। इसी संग्रहालय में जल सेना, वायु सेना और थल सेना से जुड़े अहम तथ्यों को भी प्रस्तुत किया जाएगा। इसके साथ ही संग्रहालय के बाहरी एरिया में सजावटी पौधों के साथ-साथ गार्डन भी तैयार कर दिया गया है।

भारत मैट्रीमोनी पर अपना सही संगी चुनें – निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App