प्रदेश सरकार वीर सपूतों के साथ

By: Jun 11th, 2017 12:10 am

NEWSनाहन— प्रदेश सरकार सैनिकों का पूरा सम्मान करती है जिसके चलते देश पर जान न्योछावर करने वाले बहादुर जवानों को हरसंभव सहायता प्रदान की जाती है। यह बात शनिवार को सुकमा के नक्सली हमले में घायल हुए जिला सिरमौर के कोलर के बहादुर जवान महेंद्र सिंह के घर कुशलक्षेम पूछने पहुंचे युकां अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने कही। उन्होंने महेंद्र के परिवार को आश्वासन दिया कि वह मुख्यमंत्री से बात कर महेंद्र सिंह के परिवार को आर्थिक सहायता दिलवाएंगे। यही नहीं उन्होंने जिला प्रशासन को भी निर्देश दिए कि महेंद्र सिंह की हरसंभव सहायता की जाए। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कांग्रेस एकमात्र ऐसी सरकार है जो सैनिकों का सम्मान करती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा बहादुर सैनिकों व सैनिकों के परिवारों को न केवल आर्थिक सहायता दी जाती है बल्कि परिजनों को सरकारी नौकरी के लिए भी विशेष वरियता दी जाती है। गौर हो कि विक्रमादित्य सिंह शनिवार को एक दिवसीय सिरमौर प्रवास पर कफोटा में आयोजित युकां के सम्मेलन में पहुंचे। कफोटा जाने से पूर्व उन्होंने कोलर में सुकमा हमले में घायल महेंद्र सिंह व परिजनों से मुलाकात की। यहां प्रदेश युकां सचिव ओपी ठाकुर भी मौजूद रहे।

भारत मैट्रीमोनी पर अपना सही संगी चुनें – निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App