भूख हड़ताल पर बैठै दो पार्षद

By: Jun 8th, 2017 12:05 am

चंबा  —  हजार वर्ष पूर्व के चंबा शहर की खूबसूरती को बचाने पर तुले दो पार्षद अब क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। पहली जून से छह घंटे की सांकेतिक हड़ताल व धरना प्रदर्शन के बाद किसी तरह का उचित निर्णय न लेने पर दोनों पार्षदों ने बुधवार से अनिश्चितकालीन भूख-हड़ताल शुरू कर दी है। चौगान वार्ड पार्षद अंजलि मल्होत्रा व हटनाला वार्ड पार्षद धीरज वड़याल का कहना है कि उनकी मांगों पर नगर परिषद की ओर से जरा भी गौर नहीं फरमाया है, जिससे देखते हुए उन्हें भूख-हड़ताल पर बैठने के लिए मजबूर होना पड़ा। 12 घंटे की इस भूख हड़ताल में सुबह आठ बजे से शाम आठ बजे तक बारी-बारी से हड़ताल पर बैठेंगे। दोनों पार्षदों का कहना है यह भूख-हड़ताल तब तक जारी रहेगी जब तक उनकी मांगों को लेकर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता। इसके साथ ही शहर के विकास में हो रहे विभिन्न तरह के कार्य में वह पादर्शिता चाहते हैं।

इन कार्य व मांगों का मांगा सॉल्यूशन

* चंबा में डोर टू-डोर गारबेज कलेक्शन के लिए ठेकेदारों को आदेश दिए जाएं।

*  पक्काटाला में सड़कों व नालियों की हालात को जल्द सुधारा जाए साथ ही हटनाला वार्ड व चौगान वार्ड को भू-स्खलन से बचाने को प्रभावी कदम उठाए जाएं।

* शहर के सभी मौहल्लों के लिंक मार्गो पर कोलतार बिछाने के टेंडर जल्द हो साथ ही ढकी हुई नालियां बनाई जाएं, ताकि शहर सुंदर बना रहे।

* शहर में पार्किंग की सुदृढ़ व्यवस्था की जाए

* कुरांह स्थित कूड़ा संयंत्र ठप पड़ा होने के बावजूद भी दिसंबर 2012 तक पेमेंट किस आधार पर दी गई इसकी जल्द उचित व निष्पक्ष जांच की जाए।

* चौगान नंबर-3, नगर परिषद के जंज घर, रेस्ट हाउस व रैन बसेरे की भी नीलामी को अंजाम नहीं दिया गया, समय पर इसकी नीलामी की जाए।

* अध्यक्ष की गैरमौजूदगी में उपाध्यक्ष की मुखिया होता है इसलिए उनके आदेशों का पालन किया जाए।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं? निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App