मतदाता का मूड

By: Jun 2nd, 2017 12:05 am

(केसी शर्मा, सूबेदार मेजर गगल, कांगड़ा)

विधानसभा चुनाव तो इस वर्ष के अंत तक होंगे। फिलहाल न इस पर जनता सोच रही है न अधिक माथापच्ची सत्तारूढ़ दल कर रहा है। प्रदेश सरकार इस समय अपना ध्यान विकास कार्यों पर केंद्रित किए हुए है। चुनाव आने तक सत्ता दल स्वयं को कन्फर्ट जोन में लाना चाह रही है। सरकार ने भी अब रफ्तार पकड़ ली है कि कैसे जनता को अपने पक्ष में करना है। जगह-जहग सड़कों के काम लगे हैं। हर मंत्रिमंडल की बैठक में नौकरियों की घोषणाएं हो रही हैं। बेशक सरकार के पास बजट नहीं है, पर क्या करे अगले पांच साल की सत्त सामने दिखाई दे रही है। प्रदेश के विपक्षी दल का भी कमोबेश यही हाल है। वह भी सरकार के हर तीर का तोड़ ढूंढ ही लेता है। प्रदेश भाजपा आगामी चुनाव की भूमिका तैयार करने में जुट गई है। किसी न किसी बहाने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिमला तक तो पहुंच गए अभी-अभी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और देश के हैल्थ मिनिस्टर जेपी नड्डा भी पालमपुर कांगड़ा में पार्टी कार्यकर्ताओं से गुफ्तगू कर गए हैं। यह भाजपा के शीर्ष नेताओं की चुनावी रणनीति का हिस्सा है कि जिस राज्य में चुनाव हैं, उस राज्य में केवल प्रधानमंत्री और पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष ही शुरुआती कदमताल करेंगे। प्रदेश का  मतदाता काफी समझदार है, उसका मूड समय आने पर ही समझ आएगा। अब तो ये नेता भी मतदाता की ताकत को जान गए हैं कि अब जुमलेबाजी से काम नहीं चलने वाला, अब नेताओं को जमीन पर कुछ कर के दिखाना होगा।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App