मिशन रिपीट को लेकर बनाई रणनीति

By: Jun 23rd, 2017 12:05 am

भावानगर— निचार खंड महिला कांग्रेस की बैठक फील्ड होस्टल भावानगर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता निचार खंड की अध्यक्ष मीरा नेगी ने की जबकि बीडीसी चेयर पर्सन मीरा कांसू भी विशेष तौर पर मौजूद थी। बैठक में सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी कार्यकर्ताओं को प्रदान की गई व सरकार के मिशन रिपीट को लेकर आगामी रणनीति तैयार की गई। बैठक में लगभग 100 महिला कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस अवसर पर भाजपा विचारधारा की आठ-दस महिलाओं ने कांग्रेस का हाथ थामा, जिसका सभी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मीरा कांसू ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा हर तबके का विकास समान रूप से बिना किसी भेदभाव के किया जा रहा है व जिला किन्नौर के प्रत्येक गांव को सड़क मार्ग से जोड़ने के लिए सरकार कृत संकल्प है। मनरेगा जैसी योजनांए कांग्रेस सरकार की ही देन हैं। इसके माध्यम से महिलाएं भी अपने परिवार की आर्थिकी सुदृढ़ करने में अपना योगदान दे रही हैं। निचार खंड की अध्यक्ष मीरा नेगी ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने की ताकीद की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा लोकहित के अनेकों कार्य किए हैं व जरूरत है तो केवल लोगों तक इन कार्यों को पंहुचाने की, जिससे विपक्ष के दुष्प्रचार का जवाब दिया जा सके। इसके लिए प्रत्येक बूथ में महिला कांग्रेस की भागीदारी सुनिश्चित करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जल्द ही जिला महिला कांग्रेस के मार्गदर्शन में खंड के हर बूथ से महिलाओं को संगठन के साथ जोड़ा जाएगा व मिशन रिपीट का लक्ष्य हासिल किया जाएगा। इस अवसर पर निचार महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष हिमभक्ति, किनफेड निदेशक व सचिव तारा मौयान, जिप सदस्य सत्या, बीडीसी सदस्य नाथपा सदस्य कृष्णा कुमारी, पूर्व बीडीसी सदस्य कटगांव सुनीता, पूर्व प्रधान ग्राम पंचायत बड़ा कम्बा आशा, प्रधान ग्राम पंचायत पौंडा राजकुमारी, बीडीसी सदस्य पूनंग सहित विभिन्न पंचायतों के प्रतिनीधी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

भारत मैट्रीमोनी पर अपना सही संगी चुनें – निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App