मोदी फेस्ट को भाजपा तैयार

By: Jun 8th, 2017 12:05 am

पांवटा साहिब —  भारतीय जनता पार्टी पांवटा मंडल की मासिक बैठक मे आगामी 10 जून को होने वाले मोदी फेस्ट पर रणनीति तैयार की गई। इस फेस्ट मे उत्तराखंड सरकार के मंत्री और विधायक भी पहुंचेंगे। यह आयोजन बातामंडी स्थित एवीएन रिजॉर्ट में होगा। लोनिवि विश्राम गृह में मंडल अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में जिला भाजपा अध्यक्ष सुखराम चौधरी भी मौजूद रहे। इस बैठक में निर्णय हुआ कि 10 जून को बाता मंडी के निजी एवीएन रिजोर्ट में होने वाले सम्मेलन में 2000 कार्यकर्ता आएंगे। इसमें 1500 कार्यकर्ता पांवटा विधानसभा क्षेत्र से व 500 कार्यकर्ता अन्य विधानसभा क्षेत्र से आएंगे। इस सम्मेलन में उत्तराखंड सरकार के वित्त मंत्री व संसदीय कार्य मंत्री प्रकाश पंत व विकासनगर से भाजपा विधायक मुन्ना सिंह चौहान विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस सम्मेलन की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुखराम चौधरी करेंगे। कार्यक्रम में पच्छाद के विधायक सुरेश कश्यप भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। मासिक बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य  मदन मोहन शर्मा, मंडल महामंत्री अरविंद गुप्ता, दिनेश नेगी, महिला मोर्चा अध्यक्ष शिवानी वर्मा, बीडीसी चेयरमैन रमेश तोमर, नप उपाध्यक्ष नवीन शर्मा, जिला परिषद सदस्य अजय मेहता, रामप्रसाद चौधरी, युवा मोर्चा अध्यक्ष पवन चौधरी, एसी मोर्चा अध्यक्ष राजेश कुमार, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष बंगा सिंह, किसान मोर्चा के अध्यक्ष मोहन सहोता, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष नसीम नाज, जिलाध्यक्ष शमशेर अली, हितेंद्र कुमार, चरनजीत सिंह चौधरी और कलम तोमर आदि मौजूद रहे।

जनता का कांग्रेस से हो चुका है मोहभंग

भाजपा पांवटा मंडल की मासिक बैठक के बाद जिला भाजपा अध्यक्ष सुखराम चौधरी ने पत्रकार वार्ता की। इसमें उन्होंने बताया कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार से जनता तंग हो चुकी है। लोगों का इस सरकार से मोहभंग हो चुका है और लोग बेसब्री से विस चुनाव का इंतजार कर रहे हैं ताकि इस सरकार को हटा सके।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं? निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App