मोर्चे को बूथ स्तर पर मजबूत करें

By: Jun 17th, 2017 12:05 am

चुराह —  भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा चुराह इकाई की बैठक का आयोजन भंजराडू स्थित शिव मंदिर के हाल में किया गया। बैठक में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री अक्षय भरमौरी ने बतौर मुख्यातिथि उपस्थिति दर्ज करवाई, जबकि संचालन इकाई अध्यक्ष ईलम नेगी ने किया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस सरकार अनुसूचित जनजाति के लोगों के हकों की रक्षा करने में नाकाम रही है। बैठक में फैसला लिया गया कि कांग्रेस सरकार की नाकामियों के खिलाफ  जिला व मंडल स्तर पर धरने- प्रदर्शन किए जाएंगे। प्रदेश महामंत्री ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि मोर्चे को बूथ स्तर पर मजबूत किया जाए। और लोगों को केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं व प्रदेश सरकार की नाकामियों से अवगत करवाया जाए, ताकि भाजपा का आगामी विस चुनावों में पचास से अधिक सीटें जीतकर सत्ता पर काबिज होने का रास्ता साफ हो सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार में भरमौर, किन्नौर व लाहुल-स्पीति से कांग्रेस सरकार में समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाले नेता लोगों की समस्या सुलझाने में नाकाम रहे हैं। बैठक में चुराह भाजपा मंडल के उपाध्यक्ष हरिंद्र, जिला उपाध्यक्ष कर्म सिंह राणा, जिला मीडिया प्रभारी संजीव चौभियाल, एसटी मोरचा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विजय व सोशल मीडिया प्रभारी अरुण ठाकुर सहित काफी तादाद में भाजपाई मौजूद रहे।

भारत मैट्रीमोनी पर अपना सही संगी चुनें – निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App