मोर्चे को बूथ स्तर पर मजबूत करें

By: Jun 14th, 2017 12:05 am

चुवाड़ी— भटियात भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की अहम बैठक का आयोजन मंगलवार को मुख्यालय स्थित अंबेदकर भवन में किया गया। बैठक की अध्यक्षता मोर्चा के अध्यक्ष सरदार सिंह ने की, जबकि मोर्चा के प्रदेश महामंत्री अक्षय शर्मा ने मुख्यातिथि के तौर पर उपस्थिति दर्ज करवाई। प्रदेश महामंत्री ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि मोर्चे को बूथ स्तर पर मजबूत किया जाए और लोगों को केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं व प्रदेश सरकार की नाकामियों से अवगत करवाया जाए, ताकि भाजपा का आगामी विस चुनावों में पचास से अधिक सीटें जीतकर सत्ता पर काबिज होने का रास्ता साफ  हो सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार में भरमौर, किन्नौर व लाहौल स्पिति से कांग्रेस सरकार में समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाले नेता लोगों की समस्या सुलझाने में नाकाम रहे हैं। बैठक में भाजपा एसटी मोरचा सोशल मीडिया के प्रभारी अरुण ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष अजय चौहान, भटियात भाजपा मंडलाध्यक्ष संतोष शर्मा और भाजयुमो के प्रदेश प्रवक्ता संदीप पनियाल सहित काफी तादाद में भाजपाई मौजूद रहे।

भारत मैट्रीमोनी पर अपना सही संगी चुनें – निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App